औरैया, फरवरी 3 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में ओवरलोडिंग, अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासन और प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जालौन रोड स्थित मौरंग और गिट्टी की दो प्रमुख मंडियों में की गई इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 15 वाहनों को पकड़ लिया, जिनमें से 14 वाहनों को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज कर दिया गया। संयुक्त छापेमारी अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा, खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव, जीएसटी (प्रवर्तन) पीके पांडे, कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह और कोतवाली अजीतमल प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मंडियों में खड़े डंपरों और ट्रकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.