बांदा, अप्रैल 14 -- बबेरू। मौरंग खदान में सो रहे ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूच ना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर जिले के बलीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र साहू पुत्र शिव कुमार साहू सोमवार की रात अपने ट्रैक्टर मालिक के साथ मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव के यमुना नदी स्थित मौरंग खदान बालू लेने आया था। तभी ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद वह खदान में सो रहा था। तभी बालू लेने आए ट्रैक्टर ने उसे रौद दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगो ने देखा तो उसके उठाकर सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सू...