बांदा, मई 27 -- बांदा। जिले की दस मौरंग खदानों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर सभी पट्टा धारकों को नोटिस जारी कर 8,04,57,810 (आठ करोड़ चार लाख सत्तावन हजार आठ सौ दस) रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही मई माह में 132 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। जिसमें 32,38,780 धनराशि वसूल की गई है। 12 वाहनों के विरूद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष परिवाद दाखिल किया गया है। खान अधिकारी राज रंजन ने बताया कि दस खंडो में टास्क फोर्स ने जांच की है। बताया कि चरकाखादर खंड-10 में सात मई को जांच में 10,371 घन मी. अवैध खनन मिला। जिस पर 1,18,22,940 पर जुर्माना लगाया गया। दोबारा 13 मई को इसी खंड की जांच में 3316 घन मी. अवैध खनन पाया गया। जिस पर 38,05,240 जुर्माना लगाया गया। बदौसा में संचालित पट्टे का 16 मई को जांच में अनियमितता मिले पर पांच लाख क...