फतेहपुर, सितम्बर 24 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव निवासी डंपर चालक की कौशांबी के सिराथू में मौरंग उतारते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। 26 वर्षीय शिवम सिंह गुरुवार दोपहर खखरेरु से डंपर में मौरंग लादकर सिराथू गया था। वहां मौरंग खाली करते समय डंपर की उठी बॉडी ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आने से शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। कौशांबी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...