मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छोटी सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन के सभागार में साहित्यकार कवि सुमन कुमार मिश्र की के काव्य संग्रह 'मौन संवाद' का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संजय पंकज एवं संचालन डॉ. पंकज कर्ण ने किया। कहा कि यह काव्य संग्रह पाठकों से संवाद करता है।मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. विनोद कुमार चौधरी (सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक), विशिष्ट अतिथि डॉ. शेखर शंकर मिश्र, डॉ. देवब्रत अकेला, डॉ. बृजभूषण मिश्र व डॉ. रामेश्वर द्विवेदी थे। अतिथियों एवं वक्ताओं ने सुमन की प्रथम काव्य संग्रह में संग्रहित रचनाओं के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला और उनकी बहुआयामी प्रतिभा व संवेदनशीलता की सराहना की। इस दौरान कवि गोष्ठी भी हुई। इसमें कवि डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, डॉ. जगदीश शर्मा...