बांका, अप्रैल 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत जिला अग्निशमन कार्यालय परिसर में अग्निशामकों के द्वारा मौन व्रत के साथ की गई। कार्यक्रम के तहत अग्निशमन अधिकारियों और कर्मियों ने शहीद दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद पिन फ्लैग का वितरण किया गया। जबकि दिन के करीब 11 बजे सदर अस्पताल बांका के परिसर में और उसके बाद शहर के बाबूटोला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मॉक ड्रिल और फायर सेफ्टी ऑडिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार अग्निशमन सेवा के पदाधिकारी और अग्निशमन कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने आमजन को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के तरीकों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सप्ताह की हुई शुरुआत, कई कार्यक्रम आयोजित साथ...