प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता मौनी अमावस्या से सीख लेते हुए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने वसंत पंचमी पर तैयारी की है। शुक्रवार को वसंत, फिर शनिवार, रविवार और सोमवार को 26 जनवरी होने के कारण अनुमान है कि यह भीड़ अब सोमवार तक चलेगी। ऐसे में पूरी मुस्तैदी रहेगी। मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि ग्रिड व्यवस्था लागू रहेगी। आईट्रिपलसी में एक मजिस्ट्रेट हर वक्त तैनात रहेंगे। जो भीड़ के दबाव को देखते हुए आगे की व्यवस्था करने के लिए संदेश देंगे। कंट्रोल से सूचना आते ही पूरी टीम अलर्ट मोड में आ जाएगी। वहीं मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयाग जंक्शन पर भीड़ हो गई थी। ऐसे में स्टेशनों पर विशेष टीम रहेगी। जिससे समन्वय में कोई परेशानी न हो। घाटों का एलाइनमेंट नए सिरे से करा दिया गया है। सफाई व्यवस्था सुदृढ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.