शामली, फरवरी 17 -- अमावस्या के पावन अवसर पर श्री विश्वकर्मा धाम सेवा परिवार की ओर से धीमानपुरा स्थित श्री विश्वकर्मा धाम में वर्ष के प्रथम भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में अशोक धीमान द्वारा खीर का प्रसाद वितरित किया गया, वहीं खिचड़ी का प्रसाद भी श्रद्धालुओं में बांटा गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर डा. राजेन्द्र स्वामी, सुभाष धीमान, विकास धीमान, वासु धीमान, नीरज धीमान, श्यामसुंदर धीमान, अनिल धीमान, प्रदीप विश्वकर्मा, नरेन्द्र धीमान तथा रमेशचंद धीमान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...