नैनीताल, फरवरी 12 -- गरमपानी, संवाददाता। हिन्दू रक्षा समिति की ओर से गुरुवार को लोनिवि गेस्ट हाउस मौना खंड प्यूड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संचालन संयोजक राजेंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुआ। गणेश वंदना, भगवद्गीता के श्लोकों का गायन और सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समापन से पूर्व क्षेत्र के विभिन्न समुदायों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में ज्योलीकोट के कथावाचक धार्मिक गुरु रघु गौरांग व जिला प्रचारक अमित ने लोगों को धर्म के महत्व एवं समाज में इसकी सशक्त भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने समाज को संगठित और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। यहां पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, हिन्दू रक्षा समिति अध्यक्...