घाटशिला, दिसम्बर 6 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा गांव में शनिवार को श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु के नवकेलबर के पाँचवें वर्ष की पूर्ति के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का वैदिक विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। वहीं उत्सव का मंगल आगाज़ एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। यह यात्रा मौदा से लगभग 200 महिलाओं ने बामडोल स्थित स्वर्ण रेखा नदी घाट से शुरू की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ पवित्र जल से भरे कलशों को सिर पर धारण किया और गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण तक पहुंचीं। मंदिर में स्थित यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण करने के लिए पुरी (ओडिशा) से आए पुरुषोत्तम नंद, प्रभात कुमार दास, उमाकांत नंद, प्रकाश कुमार दीक्षित, बुद्धि रामदास और दिलीप कुमार दीक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.