हमीरपुर, अप्रैल 2 -- मौदहा। नगर के श्री कुंवर विद्यालय में ब्राह्मण एकता परिषद की तहसील कार्यकारिणी की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष नरेंद्र वाजपेई एवं उनके सहयोगी बृजेश कुमार बादल, आषुतोष दीक्षित समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि ब्राह्मण एकता परिषद के बैनर तले 3 अप्रैल शुक्रवार को मेदांता अस्पताल दिल्ली के अध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा पांडव गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जाएगा। जिसमें सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों का परीक्षण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...