हमीरपुर, दिसम्बर 7 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव के दूसरे फेज में शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला केजीएन मौदहा और दिल्ली के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि फिरोज़ कानपुर ने दोनों टीमें के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरू कराया। जिसमे दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर केजीएन मौदहा को 185 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएन मौदहा ने अपने ओपनर बल्लेबाज अभय व हर्षित ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और अभय ने 29 तो हर्षित ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद प्रियांशु व आलोक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत ओर पहुंचा दिया। केजीएन मौदहा ने दिल्ली को 6...