हमीरपुर, मार्च 31 -- मौदहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भारत सिंह द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रामनरेश कौशल व राजेंद्र गुप्ता को सेवानिवृत्त होने वाले अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी प्रकार आप निरंतर प्रगति करते रहें। मुख्य अतिथि राहुल कुशवाहा ने सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी ने सभी को शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ आचार्य राकेश सक्सेना ने सभी आए हुए अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। संचालन विद्यालय के आचार्य धीरेंद्र सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.