हमीरपुर, जून 13 -- मौदहा, संवाददाता। परिवार संग रामलला के दर्शन कर वापस लौटते समय कस्बे के व्यापारी परिवार की कार रायबरेली-अयोध्या हाईवे के बीच गुरुवार की शाम सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से चार को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव शनिवार को घर आया तो कोहराम मच गया। दोपहर बाद गांधी विद्यालय के पास शव का अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- हादसे में मौत के मामले में केस दर्जदुर्घटना का स्पष्ट विवरण कस्बा के बस स्टैंड निवासी 38 वर्षीय अजय गुप्ता कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। जबकि उनके पिता मोहनलाल गुप्ता पुराने व्यापारी हैं। अजय बीते दिनों अपनी 65 वर्षीय मां विमला, 35 वर...