दरभंगा, जुलाई 8 -- जाले, एक संवाददाता। दहेज हत्या मामले में जाले बीडीओ मनोज कुमार और उसका परिवार फिलहाल कानूनी शिकंजे में बुरी तरह फंस चुका है। इस मामले में मृतका जाले बीडीओ की पत्नी अमृता कुमारी के भाई सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के बथुआरा निवासी स्व. कन्हाई राय के पुत्र राज कुमार की ओर से गत पांच जुलाई को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने में छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या में जेल गए बीडीओ मनोज कुमार, अब दारोगा गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार; फोन से खुलेंगे राज?मामले का विवरण एफआईआर में मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी जाले बीडीओ मनोज कुमार, उसके पिता गंगा साह, उसके भाई अमन कुमार, उसकी मां और बहन पर 10 लाख रुपए बतौर दहेज नहीं देने पर जहर देकर अमृता की हत्या कर दिए जाने...