नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके से पिता और बेटी के रिश्ते से जुड़ी एक बेहद भावुक घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक कमरे से एक शख्स का कंकाल शव बरामद हुआ है। इसके बाद जांच में हैरान करने वाले खुलासे हुए। जानकारी के मुताबिक यहां एक बेटी ने पिता की मौत के 4 साल बाद तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उसे पिता से बेहद लगाव था और वह पिता को आस पास रखना चाहती थी। जांच में खुलासा हुआ कि बेटी ने लगाव की वजह से शव को उसे केमिकल के जरिए प्रिजर्व करके रखा हुआ था। यही नहीं उसने इस काम के लिए एक कंपनी की मदद भी ली थी। यह भी पढ़ें- पिता के हत्यारोपी को बेटों ने कुल्हाड़ी से काटा, 21 साल से बदला लेने की तड़प थीकैसे हुआ खुलासा? एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मलाड ईस्ट स्थित एक इमारत के बाहर 'डेकेयर सेंटर,...