वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 20 -- यूपी के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 21 साल पहले मृत घोषित महिला के नाम से मुकदमा दर्ज होने पर पति ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी की मौत के बाद बच्चों की देखभाल के लिए घर में रखी गई महिला ने ही कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को मृतका बताकर विभिन्न जगहों पर शिकायतें और वाद दायर किए। कोर्ट के आदेश पर अब चिलुआताल थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2002 में हुई थी पत्नी की मौत जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के बरईपुर निवासी रामजीत धनबाद स्थित कोल माइन में कार्यरत हैं। रामजीत ने बताया कि उनकी पत्नी कपूरा देवी का निधन 14 मई 2002 को हो गया था। पत्नी की मृत्यु के बाद बच्चों की देखरेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.