जौनपुर, दिसम्बर 30 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में 19 दिसंबर को हुई युवक की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। डीएम के निर्देश पर 12 दिन के बाद कब्र खोदकर शव को निकाला गया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शेखपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अबुजर पुत्र सकील अहमद की 19 दिसंबर को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को उसी दिन कब्रिस्तान में दफना दिया था। इसके बाद मृतक की पत्नी आलिया ने पति की मौत पर संदेह जताते हुए जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार एवं थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों की...