संवाददाता, अप्रैल 12 -- UP News: यूपी के मुरादाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दरियापुर गांव में शनिवार शाम तेंदुए ने तीन साल के मासूम पर हमला कर उसे अपने जबड़े में दबोच लिया। तेंदुए बच्चे को खींचकर ले जाने ही वाला था कि मौके पर मौजूद माता-पिता तेंदुए से भिड़ गए और मौत के जबड़े से बच्चे को खींच लिया। क्षेत्र में बच्चे पर तेंदुए के हमले की यह तीसरी वारदात है, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। दरियापुर के रहने वाले सुनील कुमार शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी पत्नी विमलेश कुमारी और तीन वर्षीय बेटे हर्ष के साथ खेत पर थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हर्ष पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले से बच्चा बुरी तरह चीख पड़ा। इससे पहले कि तेंदुआ बच्चे को लेकर जंगल में ओझल होता, ...