नई दिल्ली, जनवरी 5 -- गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में मेनिन्जाइटिस (दिमागी बुखार) का इलाज करा रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन कोमा से बाहर आ गए हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बताया कि 54 वर्ष के विश्व कप विजेता क्रिकेटर को जल्दी ही आईसीयू से बाहर कर दिया जायेगा। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रसारक फॉक्स स्पोटर्स ने दो दिन पहले कहा था कि मार्टिन कोमा से बाहर हैं और अपने प्रियजनों से बात कर रहे हैं। मार्टिन के साथी खिलाड़ी रहे और दोस्त एडम गिलक्रिस्ट ने रविवार को एक बयान में कहा, 'पिछले 48 घंटे में कुछ अविश्वसनीय सा हुआ। अब डेमियन बात कर रहा है और उसकी हालत में सुधार आ रहा है। उसकी पत्नी अमांडा सभी से कहना चाहती है कि उनकी दुआओं का असर हुआ है।' 54 साल के डेमियन मार्टिन की पहचान एक शानदार बल्लेबाज की रही है। टेस्ट में उनका औसत 46.37 का ...