गुरुग्राम, मार्च 26 -- गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित निजी अस्पताल में बुधवार देर जमकर हंगामा हुआ। सड़क हादसे में घायल एक 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज के नाम पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का दावा है कि युवक की मौत 24 घंटे पहले ही हो चुकी थी, लेकिन बिल बढ़ाने के लिए उसे वेंटिलेटर/आईसीयू में रखा गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अजरुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो सीएनजी ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। अजरुल एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे तुरंत पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब परिजनों ने मरीज की स्थिति में सुधार न देख उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही, तब अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के गंभीर आरोप पांच लाख वसूले अस्पताल के बाहर विलाप कर रहे परिजनों ने डॉक्टर...