जबलपुर, मई 1 -- मध्य प्रदेश के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में जुटे बचाव दल के लोग उस समय भावुक हो गए जब एक महिला का शव उसके बच्चे से लिपटा मिला। बचाव दल ने बताया कि शुरुआत में हमें मलबे से एक महिला का शव निकालने में काफी मुश्किल हुई। हमने देखा कि उसने अपने बच्चे को कसकर पकड़ा हुआ था और उन्हें अलग करना मुश्किल था। मां ने अपने 4 साल के बेटे को अपनी छाती से कसकर जकड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। जबलपुर क्रूज हादसे में एक दिल दहला देने वाली सीन सामने आई है। इसने बचाव दल में जुटे कर्मियों को भी भावुक कर दिया। अर्धसैनिक बल की गोताखोर टीम को एक महिला का शव मिला। महिला का शव इस हालत में मिला कि वह अपने बच्चे को अपने आलिंगन में अभी भी थामे हुए थी। आगरा स्थित इस गोताखोर टीम ने डू...