मैनपुरी, सितम्बर 5 -- थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम अंबरपुर में एक दलित युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक के भाई विजयपाल ने दबंगों पर हत्या करने और वारदात के बाद बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये पार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस इस पूरे मामले को सुसाइड बता रही है। शनिवार को पीड़ित ने परिवारीजनों के साथ किशनी तहसील पहुंचकर डीएम, एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्राम अंबरपुर निवासी वीरपाल पुत्र जगवीर सिंह का उठना-बैठना आसपास के कुछ लोगों के साथ था। पीड़ित विजयपाल का आरोप है कि 8 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे नामजद दबंगों ने कोमिल सिंह के खोखे के पास वीरपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को झाड़ियों से ढक दिया और वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए तमंचा पैरों के पास डाल दिया। फॉरेंसिक टीम...