नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- सनातन धर्म में मृत्यु को जीवन का अंत नहीं, बल्कि आत्मा की एक यात्रा का पड़ाव माना गया है। गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा की गति, यमलोक की यात्रा और मनुष्य के कर्मों के फल का विस्तार से वर्णन मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इंसान जीवनभर जो भी अच्छे या बुरे कर्म करता है, उनका प्रभाव मृत्यु के बाद भी बना रहता है। इसी आधार पर आत्मा की आगे की गति तय होती है। गरुड़ पुराण में यमदूतों, धर्मराज और पाप-पुण्य के लेखे से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। आइए जानते हैं कि इस ग्रंथ के अनुसार मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या होता है और उसके कर्मों का हिसाब कैसे किया जाता है।मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा कैसे शुरू होती है? गरुड़ पुराण के प्रेतकल्प में मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा का वर्णन मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज...