उन्नाव, मार्च 18 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ क्षेत्र के नानामऊ गंगाघाट पर प्रशासनिक लापरवाही का चौंकानेवाला मामला सामने आया है, जहां एक मृत महिला के दाह संस्कार की तारीख उसकी मौत के करीब डेढ़ महीने बाद दर्ज कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर त्रुटि वाले प्रमाण पत्र को तहसील स्तर के कई अधिकारियों ने भी बिना जांचे-परखे मंजूरी दे दी, जिससे सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। गंजमुरादाबाद क्षेत्र के बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत आसत मोहिद्दीनपुर गांव निवासी 53 वर्षीय शिवकली पत्नी प्यारे की कैंसर के चलते गतवर्ष तीन मार्च को मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने चार मार्च को नानामऊ गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया और वहीं से मृत्यु क्रिया प्रमाण पत्र बनवाया। लेकिन इस प्रमाण पत्र में घाट के जिम्मेदार कर्मियों ने भारी लापरवाही करते हुए द...