हरदोई, अप्रैल 7 -- पिहानी, संवाददाता। दुर्घटना में घायल हुए किशोर की मौत के करीब ग्यारह दिन बाद परिजनों की मांग पर डीएम के आदेश पर पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई। 27 मार्च को बददापुर गांव निवासी अजीत सिंह अपने बेटे उज्ज्वल सिंह के साथ बाइक से घरेलू सामान लेने जा रहे थे। जहानीखेड़ा रोड पर बड़े तालाब व माइनर के बीच मे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनो घायल हो गए थे। इस मामले में रमेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सआदतनगर निवासी ट्रैक्टर चालक भागीरथ ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनका बेटा अजीत सिंह व पोता उज्ज्वल सिंह घायल हो गया था। गंभीर हालत के चलते उज्ज्वल सिंह को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.