प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर के नंद कुमार अपनी पत्नी और साले के साथ पिछले साल 28 जनवरी को महाकुम्भ में आए थे। उसी दौरान नंद कुमार की संगम क्षेत्र में मौत हो गई। अब मथुरा प्रसाद एक साल से अपने जीजा नंद कुमार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कभी छवनी बोर्ड तो कभी नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। मथुरा मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा से मृत्यु प्रमाण पत्र देने की गुहार लगाई। नगर आयुक्त से मिलने के बाद मथुरा ने बताया कि महाकुम्भ में अपनी बहन और जीजा के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने आए थे। इसी दौरान जीजा नंद कुमार (निवासी गोवमाट बाजार धमसरा बाजार सहजनवा गोरखपुर) की तबीयत बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए नागवासुकि चिकित्सा शिविर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.