बाराबंकी, मार्च 27 -- बाराबंकी। बहराइच जनपद में डीसीएम वाहन की टक्कर से घायल हुए बाराबंकी जिले के दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मोहम्मदपुर खाला गांव के अर्जुन चौहान सोमवार को अपने साढू शत्रोहन निवासी ग्राम सरथरा सफेदाबाद कोतवाली नगर और परशुराम निवासी ग्राम सहोरिया थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर के साथ बहराइच जनपद के महसी गांव स्थित मरी माता मंदिर में साढू दयाराम के बेटे वीरेंद्र की शादी में शामिल होकर देर रात वापस घर आ रहे थे। सीतापुर-बहराइच मार्ग स्थित चहलारी घाट भगवानपुर गांव के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए थे। तीनों घायल हो गए। जिला अस्पताल बहराइच में शत्रोहन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अर्जुन और परशुराम को लखनऊ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की भोर करीब चार बजे बलराम...