वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। कफ सिरप तस्करी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने सरगना शुभम जायसवाल के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए उसके करीबी दारानगर निवासी बर्तन कारोबारी वैभव जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पांच अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से इस अवैध कारोबार के वित्तीय तंत्र की परतें खुलने लगी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वैभव न सिर्फ हवाला के पैसों के प्रबंधन में शामिल था, बल्कि काली कमाई को विभिन्न फर्मों और कारोबार के जरिए सफेद करने में भी अहम भूमिका निभा रहा था। कोतवाली थाने में 15 नवंबर को दर्ज मुकदमे में शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला जायसवाल समेत करीब 40 लोगों को नामजद किया गया था। विवेचना के दौरान वैभव का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.