वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कफ सिरप तस्करी में सरगना शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल समेत 18 आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को एफटीसी-14 कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। यह करीब 39 हजार पेज की है जिसका सार (समरी) 60 पेज में है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में 15 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया।कोतवाली थाना प्रभारी एवं विवेचक दयाशंकर सिंह ने बताया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में प्रह्लाद घाट में कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद और 40 अन्य फर्म संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले में भगोड़ा शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद और गिरफ्तार 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई। उसे गुरुवार को कोर्ट में दाखिल किया गया। चार्जशीट में फर्जी फॉर्म, ई-वे बिल, जीएसटी के कागजात, कॉ...