वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। कफ सिरप तस्करी में सोमवार को गिरफ्तार सरगना शुभम जायसवाल के करीबी बर्तन कारोबारी वैभव जायसवाल के पास हवाला के 22 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मंगलवार को उसे एफटीसी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सिंडिकेट से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दारानगर निवासी बर्तन कारोबारी वैभव जायसवाल और हिरासत में पांच लोगों से पूछताछ में हवाला कारोबारियों का बड़ा रैकेट सामने आया है। यह सिर्फ कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के काले धन को सफेद नहीं करता था, बल्कि हवाला के पैसे को तमाम कारोबार में लगाता था। वैभव जायसवाल समेत कई लोग 15-20 फीसदी कमीशन पर काम करते थे। कफ सिरप और शराब तस्करी के अलावा नशे के कारोबार से कमाए गए पैसे का भी वे प्रबंधन करते थे। मामले में सिगरा, परेड कोठी और पंचक्रोशी चौराहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.