वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भदवर (रोहनिया) के एक गोदाम में दो करोड़ की सिरप की खेप पकड़े जाने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है। दो आरोपियों के खिलाफ अब तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया जा सका है। इसके पीछे रिमांड पर कोर्ट में पेश नहीं होना कारण है। दो आरोपियों में सरगना शुभम जायसवाल दुबई में छिपकर बैठा है, जबकि गाजियाबाद का सौरभ त्यागी त्रिपुरा जेल में है। रोहनिया पुलिस त्रिपुरा जेल से सौरभ त्यागी को वारंट बी पर लाने के लिए कई बार अर्जी दाखिल कर चुकी है। पिछले तीन माह से अब तक छह बार तारीख पड़ चुकी है, लेकिन पेशी नहीं हो सकी है। बीते सात मार्च को त्रिपुरा जेल से लाकर वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट 14 में पेश किया जाना था लेकिन संभव नहीं हो सका। अब 19 मार्च की तारीख पड़ी है। पुलिस प्रयास में है कि आ...