वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर बुधवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 15 नवंबर को कोतवाली थाने में शुभम जायसवाल, उनके पिता भोला प्रसाद समेत 28 अन्य पर मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और नारकोटिक्स एक्ट के तहत धाराओं को बढ़ाया गया। सोनभद्र पुलिस ने इस मामले में अपने यहां दर्ज मुकदमे के तहत भोला प्रसाद को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया, जबकि शुभम जायसवाल अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया। डीसीपी के अनुसार पुलिस ने उसके आदमपुर स्थित कायस्थ टोला और सिगरा के बादशाहबाग कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.