वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी/सोनभद्र। सिरप तस्करी मामले में सोनभद्र एसआईटी ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को फरार इनामी आरोपी की कबीरचौरा में संपत्ति कुर्क कर ली। राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सिरप तस्करी मामले में 29 नवंबर 2025 को मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मेसर्स शिवशक्ति फार्म के प्रोपराइटर विजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी 64/1 ए गोला दीनानाथ कबीरचौरा वाराणसी का नाम भी सामने आया था। नाम सामने आने के बाद से विजय फरार है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र ने फरार आरोपी विजय गुप्ता के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया था। सोनभद्र एसआईटी न...