जौनपुर, फरवरी 11 -- जौनपुर, संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में आरोपी वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के पिता एवं शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद जायसवाल को मंगलवार को एडीजे द्वितीय रणजीत कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। यहां एनडीपीएस एक्ट में उसका रिमांड बनाकर जेल भेजा गया है। अगली सुनवाई 18 फरवरी को होनी है। भोला प्रसाद जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता के एयरपोर्ट से पकड़ा था। ऐसे में उसे सोनभद्र के ही जिला जेल में रखा गया है। जौनपुर की कुल 12 फर्मों ने अलग अलग तिथियों में शैली ट्रेडर्स के माध्यम से करीब 42.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जांच में खुलासा होने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने कोतवाली जौनपुर में मुकदमा दर्ज कराया। 21 नवंबर को दर्ज इस मुकदमें में कुल 14 लोगों को आरोपी बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.