फतेहपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता का शव खेत में मिलने के मामले में जांच और उलझ गई है। मंगलवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। गले और चेहरे में चोट ने निशान मिले हैं, लेकिन उसकी वजह से मौत नहीं हुई। मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बता दें कि 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज होने थे, लेकिन उससे पहले ही वह संदिग्ध हालात में मृत मिली थी। गले और चेहरे पर चोट के निशान पाए जाने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। अब आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने मौत के कारण की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.