सीवान, मार्च 22 -- सिसवन । भुलौनी गांव निवासी प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दरवाजे पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवक की मौत की खबर से मां तथा पत्नी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हृदय विदारक घटना को देख लोगों के आंखों से आंसू आ जा रहे हैं। घर के कमाऊ सदस्य की मौत पुरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधे पर थी। मृत प्रधान शिक्षक को एक पुत्र व एक पुत्री है, जो अभी पढाई कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.