सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गांधी मैदान में लगे ऐतिहासिक गांधी मेला मेला को लेकर जिले वासियों में उत्‍साह है। मेला में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को मेला में खचमखच भीड़ नजर आई। मेले में कहीं बांसूरी बेचने वालों की सुरीली तान, तो कहीं बाजा और सीटी बजाकर बच्‍चे खुश होते नजर आ रहे हैं। कुल मिला कर गांधी मेले में जिंदगी खुलकर अंगड़ाई ले रही है। कहीं मौत के कुएं में दो मारूती कार और तीन मोटरसाइकिलों के एक साथ घूमने और चलती कार के छत में लेट कर एक लड़की के द्वारा कार की छत में बैठ कर हैरतअंगेज करतब का रोमांच है। मन करे तो मेला स्थल पर जलपरी के डांसिंग शो का भी लुत्फ ले सकते हैं। और हां... झूला के बिना मेला क्या। ड्रैगन झूला, बड़े साईज का बिजली झूला, नाव झूला, टोरा टोरा, ब्रेक डांस झूला आदि मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। इधर म...