नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- सोशल मीडिया पर काफी सारी चीजें पॉपुलर हो जाती हैं, उन्हीं में से एक है डार्क टूरिज्म, जिसे ब्लैक टूरिज्म भी बोलते हैं। कई सारे इंफ्लूएंसर ऐसे टूरिज्म पर बात करते हुए मिल जाएंगे। यहां तक कि विदेशों में खास शोज डार्क टूरिज्म पर दिखाए जाते हैं। लेकिन ये डार्क टूरिज्म है क्या? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो जवाब काफी सिंपल लेकिन भयानक सा लगने वाला है। दरअसल, ऐसी जगह जहां पर मौत, त्रासदी, दुर्घटना, आपदा या किसी जगह पर कोई असामान्य सी घटना घटी हो और लोगों ने विपत्तियां झेली हों ऐसी जगह को देखना ही डार्क टूरिज्म है। अब ऐसी असामान्य दुर्घटना, मौत वाली जगहें कोई भी हो सकती हैं। कब्रिस्तान, युद्ध का कोई एरिया, स्मारक जो किसी घटना की याद में बना हो, कोई जेल या फिर आपदा प्रभावित हिस्सा। इन जगहों को देखना लोगों को लुभा रहा है।...