फरीदाबाद, फरवरी 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता पलवल के गांव छांयसा में हुई मौतों का मामला मंगलवार को विधानसभा में भी उठा। हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल ने शून्यकाल के दौरान गांव छांयसा में हुई मौतों का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि छांयसा गांव में अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। सरकार मौतों को गंभीरता से नहीं ले रही है। प्रशासन सात मौतें होना बता रहा है, वास्तविकता इसके विपरीत है। लोगों को स्वच्छ पेयजल भी नसीब नहीं हो रहा है। मोहम्मद इसराइल ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। सरकार को मरने वालों के परिवारों को मुआवजा देना चाहिए। विधायक की मांग का समर्थन पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में बयान देना चाहिए और उचित कार्रवाई एवं प्रबंध करने चाहिए। जन स्वास्थ्य मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.