मौढ़ा तैय्या झील होगी विकसित, डीएम ने भेजा प्रस्ताव
मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। छजलैट क्षेत्र की मौढ़ा तैय्या झील को इको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है। यह हिन्दुस्तान की घंटी बजाओ मुहिम का सार्थक परिणाम है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने पर्यटन और वन विभाग की टीम के साथ झील क्षेत्र का निरीक्षण किया। आपके प्रिय दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने आठ जून को अपने पांच नंबर पेज पर मौढ़ा तैय्या झील: सुधार की हो पहल तो जिले को मिल जाए पर्यटन स्थल शीर्षक की स्टोरी प्रकाशित की थी। जिलाधिकारी ने झील क्षेत्र का निरीक्षण किया। बातचीत में उन्होंने कहा कि इस स्थान पर सीजन में साइबेरियन पक्षी भी आते हैं। इस धरती पर कमल और धान का शानदार उत्पादन होता है। इस स्थान के नाम से ही सारी बात साफ हो जा रही है। मौढ़ा का मतलब होता है आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.