आरा, मार्च 31 -- -भगवान महावीर की जन्म जयंती पर संगोष्ठी आयोजित आरा, संसू। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्राकृत एवं जैन शास्त्र विभाग में भगवान महावीर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दूधनाथ चौधरी ने कहा कि आज पूरा विश्व युद्ध से आक्रांत है और सब जगह अशांति फैली है, ऐसे में भगवान महावीर के दिए हुए उपदेश अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने जीव पर दया करने के बारे में बताया था और प्रत्येक जीव के साथ समानता का व्यवहार बतलाया था। इस अवसर पर विभाग के सहायक अध्यापक डॉ अमित कुमार ने कहा कि अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य जो भगवान महावीर के द्वारा पंच महाव्रत की चर्चा की गई है, वह आज के संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक है। सहायक प्रोफेसर डॉ रामधनी राम ने कहा कि जीन शब्द जो है वह इंद्रिय पर विजय प्राप्त करने के कारण भगवान म...