नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के इंटरनेशनल करियर में अनेक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। वह 100 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते प्लेयर हैं। ऐसे में सचिन जब अपने पसंदीदा बल्लेबाजों का जिक्र करें तो सभी का ध्यान जाना स्वाभाविक है। उन्होंने मौजूदा दौर के अपने तीन फेवरेट विदेशी बल्लेबाजों के नाम बताए हैं, जिनमें दो का ताल्लुक इंग्लैंड और एक का ऑस्ट्रेलिया से है। सचिन की फेवरेट लिस्ट में हैरी ब्रूक, जो रूट के अलावा स्टीव स्मिथ शामिल हैं। 27 वर्षीय ब्रूक इंग्लैंड की वनडे और टी20 के कप्तान हैं। उन्होंने 41 टेस्ट में 3610, 48 वनडे में 1782 और 71 टी20 इंटरनेशनल में 1702 रन बनाए हैं। वह फिलहाल आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 हैं।टेस्ट में सचिन से इतने रन पीछे रूट 35 वर्षीय रूट इंग्लैंड की टेस्ट ट...