मैनपुरी, जुलाई 26 -- करहल थाना क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर में हुए नीतू हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बीएसएफ में कार्यरत पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। बड़ी बात ये रही कि हत्या करने के बाद फरार होने के बजाय पति घर पर ही बना रहा और आराम से चबूतरे पर आकर सो गया। मायके पक्ष के लोग और आरोपी दोनों ही एक दूसरे पर अवैध संबंधों का आरोप लगा रहे हैं। घटना की असली वजह तो साफ नहीं हुई है लेकिन आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष परिवार के लोग घटना के बाद फरार हो गए हैं। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या कर घर के बाहर चबूतरे पर सो गया पति ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला झाल निवासी नीतू यादव पुत्री बलराम सिंह यादव की वर्ष 2012 में शादी हुई थी। भूरेपुर निवासी संजेश से शादी होने के बाद नीतू नौ साल के एक पुत्र न...