जमशेदपुर, फरवरी 13 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी सोनिया शर्मा बदहवास हालत में मौके पर पहुंचीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। बताया कि वारदात के हर पहलू की जांच की जा रही है। सिल्वर सिटी और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें शहर के एग्जिट पॉइंट्स और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.