गंगापार, अप्रैल 4 -- तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 192 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन मौके पर संतोषजनक निस्तारण न होने से कई फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी भारतीय मीणा ने की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए तथा लापरवाही पर नाराजगी जताई। एसीपी सुनील सिंह ने भी शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। शिकायतों में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार पाल, नायब तहसीलदार संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.