नई दिल्ली, जून 11 -- टेक कंपनी Realme ने अपने मिडरेंज स्मार्टफोन Realme P4 Pro 5G पर लिमिटेड टाइम ऑफर की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर 11 जून से 15 जून 2026 तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध रहेगा। इस दौरान ग्राहक फोन को अट्रैक्टिव प्राइस और अन्य बेनिफिट्स के साथ खरीद सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो फ्लैगशिप लेवल फीचर्स वाला स्मार्टफोन कम कीमत पर खरीदने का मन बना रहे हैं। ऑफर की बात करें तो Realme P4 Pro 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 26,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का प्राइस ऑफर और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट का इफेक्टिव प्राइस 28,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट ...