औरैया, जनवरी 7 -- मतदाता सूची में नाम शामिल करने का मौका मिला है। जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं तो भरें फॉर्म-6, जबकि गलत प्रविष्टि हटाने और सुधार के लिए भी निर्वाचन आयोग ने अवसर दिया है। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 6 जनवरी को किया जा चुका है। यह सूची अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की गई है। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य के अनुसार प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद के सभी मतदेय स्थलों, संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जिलाधिकारी के पोर्टल पर उपलब्ध है। ऐसे अर्ह व्यक्ति जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे संबंधित मतदेय स्थल या उप जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर फॉर्म-6 व घोषणा पत्र भरकर जमा कर सकते ...