नई दिल्ली, मार्च 26 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पिछले आईपीएल सीजन में अपनी टीम की तरफ से टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने 12 पारियों में 147 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 390 रन बटोरे थे। ऐसे प्रदर्शन के बावजूद भी उन पर सवाल उठते रहे हैं कि वह सिर्फ पावरप्ले के दौरान ही अच्छा खेल पाते हैं। जैसे ही फील्डिंग की बंदिशें हटती हैं, वह संघर्ष करने लगते हैं खासकर स्पिनरों के खिलाफ। इससे अहम मौके पर केकेआर की बैटिंग को ब्रेक लग जाती है। ऐसी आलोचना करने वालों में पूर्व ओपनर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा भी शामिल हैं। अब तो चोपड़ा ने आईपीएल 2026 से पहले अजिंक्य रहाणे को चुनौती दे दी है कि उन्हें गलत साबित करके दिखाइए। अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने माना कि वह उन आलोचकों में रहे हैं जो पावरप्ले के बाद रहाणे के कारगर रहने को लेकर ...