महोबा, मार्च 19 -- महोबा, संवाददाता। सूने घर से मौका पाकर रिश्तेदार बाइक और 20 हजार की नकदी लेकर चंपत हो गया। खोजबीन के बाद भी जब रिश्तेदार का कोई सुराग न लगा तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित भान सिंह निवासी भटीपुरा ने बताया कि उसके पुत्र अनुरुद्ध का दुर्घटना में पैर टूट गया था। जिसे देखने के लिए उसका भरवारा गांव निवासी रिश्तेदार हिदरेश घर आया था और दो तीन दिन घर रहा। 12 जनवरी को वह अपने पुत्र का उपचार कराने के लिए डॉक्टर के पास गया। घर में रिश्तेदार हिरदेश था। मौके का फायदा उठाकर रिश्तेदार ने 20 हजार की नकदी और बाइक पार कर दी। अस्पताल से वापस आने पर रिश्तेदार गायब मिला और उसका मोबाइल भी बंद था। घर से बाइक और बीस हजार की नकदी गायब...